Stock Market में ट्रेडिंग करते समय सबसे ज़रूरी होता है यह जानना कि किसी शेयर की कीमत (Price) कहाँ रुक सकती है या कहाँ से पलट सकती है।
यही समझने में मदद करते हैं दो बहुत बेसिक लेकिन बहुत ताकतवर Concepts — Support और Resistance।
हर सफल ट्रेडर अपनी Strategy Support and Resistance in Stock Market पर ही आधारित करता है।
इस आर्टिकल में हम इन्हें आसान भाषा में Examples और Chart Analysis के साथ समझेंगे।
Stock Market Support क्या होता है?
Support उस लेवल को कहते हैं जहाँ किसी शेयर की गिरती हुई कीमत रुकने की संभावना होती है।
इस लेवल पर Buyers की Demand बढ़ जाती है, जिससे Price नीचे जाने से रुक जाती है।
इसे ऐसे समझें जैसे कोई “फर्श” (Floor) गिरती हुई गेंद को रोक देता है।
उदाहरण :- अगर Reliance Industries Limited का शेयर ₹1,340 – ₹1,360 के बीच बार-बार रुकता है, तो ये zone एक Strong Support Level कहलाएगा।
याद रखें: Support and Resistance in Stock Market कोई फिक्स पॉइंट नहीं होता, बल्कि एक Zone या Range में काम करता है।
Stock Market Resistance क्या होता है?
Resistance वह लेवल होता है जहाँ किसी शेयर की बढ़ती हुई कीमत रुकने या पलटने की संभावना होती है।
इस जगह Sellers की संख्या बढ़ जाती है और Demand घट जाती है।
इसे आप “छत” (Ceiling) की तरह समझ सकते हैं, जो ऊपर जाती गेंद को रोक देती है।
उदाहरण :- अगर Reliance का शेयर ₹1,420 – ₹1,440 के बीच से ऊपर नहीं जा पा रहा है, तो ये zone एक Strong Resistance Level है।
Market Psychology के अनुसार, Resistance Level पर पहुँचने पर कई Trader Profit Booking करने लगते हैं, जिससे Price नीचे की ओर मुड़ जाती है।
इसलिए Support and Resistance in Stock Market को समझना जरूरी है।
Chart में Support और Resistance कैसे पहचानें?
Support and Resistance in Stock Market को पहचानने के लिए आप Chart Analysis का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुछ आसान तरीके
-
Price History देखें:
जिस लेवल पर पहले भी शेयर रुका या पलटा है, वही Support या Resistance बन सकता है। -
Trend Lines बनाएं:
-
Uptrend में Lower Points को जोड़कर Support Line बनती है।
-
Downtrend में Higher Points को जोड़कर Resistance Line बनती है।
-
-
Moving Averages का इस्तेमाल करें:
जैसे 50-day या 200-day Moving Average कई बार Natural Support या Resistance की तरह काम करता है। -
Volume Indicator देखें:
जिस लेवल पर Volume ज़्यादा हो, वहाँ से Price के पलटने की संभावना भी ज़्यादा होती है।
इन तरीकों से आप Chart देखकर Support and Resistance in Stock Market को आसानी से पहचान सकते हैं।
Support और Resistance के Break होने का मतलब
जब कोई शेयर अपने Support Level से नीचे चला जाता है, तो इसका मतलब होता है कि Buyers कमजोर हो चुके हैं और Trend नीचे जा सकता है। इसे Breakdown कहते हैं। वहीं जब Price Resistance Level को पार कर जाती है, तो Sellers कमजोर पड़ जाते हैं और नया Uptrend शुरू हो सकता है। इसे Breakout कहते हैं।
इसलिए Trading में Entry और Exit के लिए Support and Resistance in Stock Market को समझना बहुत जरूरी है।
Example से समझिए
मान लीजिए Reliance Industries Limited का शेयर पिछले 4 महीनों से ₹1,340 – ₹1,360 पर Support ले रहा है और ₹1,420 – ₹1,440 पर Resistance ले रहा है।
-
₹1,340 – ₹1,360 → Support Level
-
₹1,420 – ₹1,440 → Resistance Level
अगर Reliance Industries Limited का शेयर ₹1,440 को पार कर ₹1,445–₹1,450 तक चला जाता है, तो इसका मतलब है Resistance टूट गया और Uptrend शुरू हो गया।
अगर Price ₹1,340 से नीचे ₹1330 तक आ जाती है, तो Support टूट गया और Downtrend शुरू हो गया।
ऐसे ही Signals देखकर Smart Traders Decision लेते हैं।
Support और Resistance के प्रकार
-
Horizontal Levels:
सबसे Common Type — Price कई बार एक ही Horizontal Level पर पलटती है। -
Trend Line Support/Resistance:
जब Price किसी Trend Line से बार-बार Bounce या Reject होती है। -
Dynamic Levels:
Moving Averages जैसे Indicators पर Changing Support या Resistance बनते हैं। -
Psychological Levels:
₹1000, ₹2000, ₹5000 जैसे Round Numbers भी अक्सर Natural Support or Resistance बन जाते हैं।
इन सभी तरीकों से आप Support and Resistance in Stock Market को और गहराई से समझ सकते हैं।
FAQs — Support and Resistance in Stock Market
Q1. Support and Resistance in Stock Market क्या है?
ये दो ऐसे प्राइस लेवल होते हैं जहाँ पर किसी स्टॉक की कीमत रुक या पलट सकती है। Support नीचे की तरफ और Resistance ऊपर की तरफ होता है।
Q2. Support Level का क्या मतलब होता है?
वह प्राइस लेवल जहाँ Buyers की Demand बढ़ जाती है और Price नीचे गिरने से रुक जाती है, उसे Support Level कहते हैं।
Q3. Resistance Level कैसे काम करता है?
Resistance वह लेवल होता है जहाँ Sellers की संख्या बढ़ जाती है और Price ऊपर जाने से रुक जाती है।
Q4. Support और Resistance को चार्ट पर कैसे पहचानें?
Price History, Trend Lines, Moving Averages और Volume Indicators देखकर आसानी से Support और Resistance पहचाना जा सकता है।
Q5. क्या Support और Resistance हमेशा फिक्स होते हैं?
नहीं, ये हमेशा एक Zone या Range में काम करते हैं, कोई एक पॉइंट नहीं होता।
Q6. Breakout क्या होता है?
जब Price Resistance Level को पार कर ऊपर जाती है तो इसे Breakout कहते हैं और नया Uptrend शुरू हो सकता है।
Q7. Breakdown क्या होता है?
जब Price Support Level से नीचे चली जाती है तो इसे Breakdown कहते हैं और Downtrend शुरू हो सकता है।
Q8. Support और Resistance से Entry-Exit कैसे तय करें?
ट्रेडर्स Breakout या Breakdown के समय Entry या Exit करते हैं ताकि Trend के हिसाब से मुनाफा ले सकें।
Q9. क्या Psychological Levels भी Support या Resistance बन सकते हैं?
हां, ₹1000, ₹2000 जैसे Round Numbers भी कई बार Natural Support और Resistance की तरह काम करते हैं।
Q10. नए ट्रेडर्स को Support and Resistance in Stock Market कैसे सीखना चाहिए?
पुराने Charts को देखें, Trend Lines बनाएं और Practice करें। समय के साथ ये Levels पहचानना आसान हो जाता है।
निष्कर्ष :-
Trading की दुनिया में Support and Resistance in Stock Market की समझ ही किसी भी सफल ट्रेडर की Strategy की रीढ़ होती है।
ये Concepts आपको बताते हैं कि Price कहाँ से पलट सकती है या कहाँ नया Trend शुरू हो सकता है।
अगर आप नए Trader हैं, तो Charts का अभ्यास करें पुराना Data देखें और Entry लेने से पहले Support और Resistance को ज़रूर Analyze करें।
एक बार सही से इन Levels को समझ लिया, तो आप अपने Trading Decisions को कई गुना बेहतर बना सकते हैं।
Quick Recap
-
Support = Price को नीचे गिरने से रोकता है
-
Resistance = Price को ऊपर बढ़ने से रोकता है
-
Breakout/Breakdown = नए Trend का संकेत
-
Chart Analysis = सही Levels पहचानने का तरीका
-
Support and Resistance in Stock Market = Smart Trading का बेस
ये भी पढ़ें :- ₹5000 की SIP से करोड़पति कब तक बन सकते हैं