Capital Gain Tax क्या है? (India 2025 Guide)

भारत में कोई भी व्यक्ति जब किसी पूंजीगत संपत्ति (Capital Asset) को बेचकर लाभ कमाता है, तो उस लाभ पर लगने वाला टैक्स Capital Gain Tax कहलाता है। यह टैक्स केवल लाभ (Profit) पर लगता है, पूरी बिक्री राशि पर नहीं। Capital Gain Tax [CGT] सरकार की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और Income Tax Act, 1961 के तहत लागू होता है।

Capital Asset क्या होता है?

जिस संपत्ति को निवेश के उद्देश्य से खरीदा गया हो और बेचकर लाभ कमाया जा सके, उसे Capital Asset कहते हैं।

उदाहरण:

  • Shares / Mutual Funds

  • Property (Plot, House, Land)

  • Gold / Jewellery

  • Bonds / Debentures

  • Car, Artwork, Paintings आदि

इन सभी पर बेचने पर प्राप्त लाभ पर CGT लगाया जाता है।

Capital Gain tex कितने प्रकार का होता है?

CGT दो प्रकार का होता है: Income Tax Capital Gains Rules

1. Short Term Capital Gain (STCG)

  • अगर संपत्ति कम समय रखने के बाद बेची जाए तो यह शॉर्ट टर्म में आती है।

Investment Short Term Period
Shares / Mutual Funds 12 महीने से कम
Property (Real Estate) 24 महीने से कम
Gold, Bonds, Jewellery 36 महीने से कम

 STCG पर टैक्स:

  • Listed Shares/Equity MF: 15%

  • बाकी Assets: व्यक्ति की Income Tax Slab के अनुसार

2. Long Term Capital Gain (LTCG)

  • जब संपत्ति को Long Term रखा जाए, तो इस पर Long Term CGT लगता है।

Investment Long Term Period
Shares / Equity MF 12 महीने से ज्यादा
Property 24 महीने से ज्यादा
Gold / Bonds 36 महीने से ज्यादा

 LTCG Tax Rates:

  • Equity Gains: ₹1,00,000 तक Tax-Free, इसके बाद 10%

  • Property/Gold: 20% (Indexation Benefit के साथ)

Indexation Benefit क्या है?

Property और Gold जैसी संपत्तियों पर Tax कम करने के लिए सरकार Indexation Benefit देती है। इसमें खरीद मूल्य को महंगाई (Inflation) के हिसाब से बढ़ाया जाता है, जिससे Taxable Profit कम हो जाता है।

इससे Long Term Tax कम चुकाना पड़ता है।

Capital Gain Tax कब लगता है?

  • खरीद के बाद बेचकर लाभ हुआ

  • Gift या Inheritance में नहीं लगता

  • लेकिन Gift की गई संपत्ति बेचने पर लगेगा

 “Gain” तभी माना जाएगा जब Sale Price > Purchase Price

Capital Gain Tax कैसे कम करें? (Legal Ways)

हर निवेशक चाहता है कि उसका Tax कम लगे। भारत में इसे कम करने के कुछ कानूनी तरीके हैं:

1. Section 54 – घर बेचकर नया घर खरीदें

  • Real Estate बेचकर मिले Long Term Gain को नए घर में 2 साल के अंदर निवेश करें।

टैक्स Zero

2. Section 54EC – Capital Gain Bonds खरीदें

  • NHAI / REC Bonds

  • 5 साल Lock-in

  • Max Investment: ₹50 लाख

  • LTCG Property gains पर Zero Tax

3. Tax Harvesting (Equity)

हर साल ₹1 लाख तक LTCG टैक्स फ्री मिलता है — इस लिमिट तक बिक्री कर दो, फिर दोबारा खरीद लो  Zero C G Tax

4. Indexation Benefit इस्तेमाल करें

  • Property / Gold gains पर Tax काफी कम हो जाता है

5. ELSS / NPS जैसे निवेशों की Planning

  • Overall taxable income कम रखने में मदद

  • Indirectly CGT कम होता है

Capital Gains India Calculation Example

मान लीजिए आपने 2020 में एक Plot खरीदा ₹10,00,000 में 2025 में बेच दिया ₹20,00,000 में

Gain = 20,00,000 – 10,00,000 = ₹10,00,000
 यह LTCG है → Indexation लागू होगा

Indexation के बाद टैक्स बहुत ही कम देना पड़ता है इसलिए CGT planning ज़रूरी है।

Capital Gains tex Calculator का इस्तेमाल करें और खुद से सबकुछ जानें 

Important Points (Checklist)

  • Equity Gains पर ₹1 लाख तक Tax-Free

  • Agricultural Land पर Tax नहीं

  • Gift में टैक्स नहीं, बेचने पर Tax

  • Books / व्यक्तिगत सामान पर No Capital Gains

Faqs:- अक्सर पूछे जानें वाले सवाल

Capital Gain Tax क्या है?
जब आप किसी निवेश या संपत्ति को बेचकर लाभ कमाते हैं, तो उस लाभ पर लगने वाला टैक्स CGT कहलाता है।

Capital Gain Tax कब लगता है?
जब बेचने पर Selling Price खरीद मूल्य से ज्यादा हो और वह छूट वाली श्रेणी में न आता हो।

Shares पर Capital Gain Tax कैसे लगता है?
12 महीने से पहले बेचने पर STCG 15%, और 12 महीने बाद LTCG ₹1 लाख से अधिक लाभ पर 10% लगता है।

Property बेचने पर CGT कितना होता है?
अगर Long Term Gain है तो Indexation के साथ 20% Tax लगता है। Short Term में Normal Income Slab के अनुसार।

Capital Gain Tax से कैसे बचें?
54, 54EC, 54F Sections, Indexation Benefit और Tax Harvesting के जरिए टैक्स कम या बचा सकते हैं।

Capital Gain Tax किसे देना होता है?
हर व्यक्ति जिसे संपत्ति बेचकर लाभ हो और वह Income Tax कानून के अंतर्गत आता हो।

Gold बेचने पर Capital Gain Tax लगता है क्या?
हाँ, शॉर्ट और लॉन्ग टर्म Holding Period के आधार पर Tax लगता है। LTCG में Indexation Benefit मिलता है।

Capital Gain Tax पर छूट कौन देता है?
भारत सरकार Income Tax Act के अंतर्गत कई Sections में छूट का प्रावधान देती है।

Agricultural Land बेचने पर Capital Gain Tax लगता है क्या?
अगर Land Urban Agricultural Zone में है तो Tax लगेगा, Rural में नहीं।

Mutual Funds पर CGT कैसे लगता है?
Equity Funds में ₹1 लाख तक LTCG Tax-Free मिलता है। Debt Funds में Holding Period के अनुसार STCG या LTCG लागू होता है।

निष्कर्ष:- 

भारत में हर निवेशक के लिए Capital Gain Tax [CGT] को समझना ज़रूरी है। सही ज्ञान और Planning से आप अपना टैक्स काफी कम कर सकते हैं। Long Term निवेश, Indexation Benefit और Government Exemption Sections का समझदारी से उपयोग करें — तो आपका Gain Tax भी कम होगा और Wealth भी अधिक बनेगी

ये भी पढ़ें :- Tax Harvesting क्या है? टैक्स बचाने की समझदारी भरी रणनीति

Tax Harvesting क्या है? टैक्स बचाने की समझदारी भरी रणनीति

 

Leave a Comment